बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जहाँ रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुख सुविधा के लिए स्टेशनों व ट्रेनों को नई नई सुख सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा।वही आदर्श रेलवे स्टेशन बरहज जो अंग्रेजी हुकूमत के समय से स्थित हैं लेकिन आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
यहाँ यात्रियों के लिए न पीने का पानी हैं, और नाही शौचालय, इस आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जहाँ भारत सरकार बीमारियों को लेकर नगरों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनो सहित आदि सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वही बरहज रेलवे स्टेशन गंदगी से पटा पड़ा है, और पानी पीने के लिए हैंड पाइप खराब हो चले है,तथा शौचालय की स्थित जर्जर हो गई हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो पीने का शुद्ध पानी, शौचालय, सफ़ाई सहित आदि समस्याओं से ग्रसित हैं आदर्श रेलवे स्टेशन बरहज पर टिकट के लिए आये
यात्रियों ने बताया कि यह स्टेशन सिर्फ आरक्षित टिकट के लिए ठीक है,बाकी यहाँ बहुत सारी समस्याएं हैं,आगे बताया कि यहाँ महिला यात्रियों व पुरूष यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…
नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…
देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…
महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…