फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज करने पर लेखपाल व कंप्यूटर चालक पर कार्रवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करने के मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसील धनघटा से जुड़े इस प्रकरण में दोषी पाए गए लेखपाल मनोज कुमार और कंप्यूटर चालक श्रीप्रकाश के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रकरण तहसील धनघटा के ग्राम कलान, तप्पा मोहबरा का है। यहां के निवासी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक पुराने वाद संख्या टी-201117650100058 (दयाशंकर बनाम सुमित्रानन्द आदि) में विपक्षी पक्ष के नाम राजस्व अभिलेखों यानी खतौनी में कूट रचित तरीके से दर्ज कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जब मूल पत्रावली की गहन जांच कराई गई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि 18 सितंबर 2025 के आदेश के अनुपालन का हवाला देकर खतौनी में बदलाव किया गया, जबकि न्यायालय की ओर से ऐसा कोई परवाना या आदेश जारी ही नहीं हुआ था।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि लेखपाल मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीप्रकाश ने बिना किसी आधिकारिक आदेश के आपसी मिलीभगत से विपक्षी पक्ष के नाम फर्जी तरीके से खतौनी में दर्ज कर दिए।
मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उप जिलाधिकारी धनघटा को निर्देश दिया है कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए और की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी कार्यालय को शीघ्र अवगत कराया जाए।
इस कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में हलचल बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि सरकारी अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

46 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

49 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

1 hour ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

1 hour ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago