राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त..
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं।
पट्टाधारक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई वहीं मत्स्य विभाग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मौके की जांच की। उक्त गांव निवासी रामबचन प्रसाद ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा था कि वह और गांव के ही शंभू प्रसाद ने मछली पालन के लिए तालाबों को पट्टे पर लिया है।
आर्थिक कमी के कारण पट्टाधारकों ने गांव के ही देवेंद्र प्रताप सिंह से संपूर्ण धन लेकर मछली पालन करवा रहे थे। गत 26 अगस्त को तालाबों से कुछ मछलियां निकाली गईं। 27 अगस्त को भी मछलियां निकाली जानी थीं लेकिन सुबह जब चौकीदार तालाब भ्रमण करने गया तो पाया कि पानी में जहर डाल दिया गया है और मछलियां मरकर उपर आ रही हैं। मरी मछलियों का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये है। आरोप लगाया है कि मछली पालन के कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने चौकीदार को धमकाया था कि देवेंद्र सिंह के मछली का कारोबार तहस नहस कर दिया जाएगा।
जिसके क्रम में तालाबों में जहर डाला गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपित व उसके दो पुत्रों पर शंका जताते मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध आरोपित केदार सिंह, आलोक सिंह व पवन कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। इधर तुर्कपट्टी क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से मछलियों के मरने का मामला संज्ञान में आने पर जिला मत्स्य अधिकारी अंकित कुमार यादव के निर्देश पर मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश यादव ने रविवार की सायं साढ़े चार बजे स्थलीय निरीक्षण किया। मत्स्य विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया कर प्रयोगशाला जांच के लिए मृत मछलियों व पानी का सैंपल लिया। कहा कि अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
संवादाता कुशीनगर…
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…