मुठभेड़ मे आरोपी गैंगेस्टर को लगी गोली

घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत 15 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले मामले में थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की भोर में आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के ऊपर दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।


बता दें कि 15 अक्टूबर की शाम करन यादव पुत्र सजनू यादव को मोटर सायकिल सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी, जिसमें घायल के भाई संजय यादव ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई थी, इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिया के पास पहुंच अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस बीच रोशन सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र इन्द्रासन सिंह स्थायी निवासी गहजी थाना अहरौला वर्तमान आरटीओ आफिस ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के दिन घायल रोशन यादव ने बताया कि अमन सिंह व अंकित यादव एक मोटर सायकिल पर तथा दूसरे पर अन्य लड़के गये थे जिसे अमन सिंह ने बुलाया था, आरोपी ने बताया कि अमन व करन यादव के घर आना-जाना था, कुछ दिन पहले ही अमन के साथियों ने मारापीटा था, जिसके बदले के लिए अन्य लोगों के साथ मिल जान से मारने की नीयत से करन यादव पर गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन सिंह के ऊपर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में एक दर्जन से ज्यादे मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल रोशन सिंह के ऊपर बाराबंकी में गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago