श्राद्ध कर्म दोपहर में करना शास्त्र के अनुसार सर्वोत्तम – आचार्य अजय शुक्ल

इस बार पितृ पक्ष का आरंभ 29 सितम्बर को ,समापन 14 अक्टूबर को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितम्बर शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध के साथ शुरू हो रहा है, इसका समापन 14 अक्टूबर शनिवार को रहा है।उक्त बातें आचार्य अजय कुमार शुक्ल, जीउत बाबा ने बताते हुए कहा कि पितृ पक्ष में पूर्वजों के मृत्यु की तिथि के अनुसार उनका श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। जिन लोगों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है, उनका श्राद्ध कर्म पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या तिथि को किया जाना चाहिए।हिन्दू धर्म के अनुसार घर के मुखिया या प्रथम पुरूष अपने पितरों का श्राद्ध कर्म करता है, अगर यह लोग नही है तो पुत्र व पौत्र भी तर्पण कर सकता है।लेकिन सबसे उत्तम पुत्र द्वारा किया गया तर्पण ही माना जाता है।गरुण पुराण में वर्णित है कि अगर किसी को पुत्र नही है तो पुत्री व पत्नी भी पिंड दान कर सकती है।
पितृ पक्ष में श्राद् कर्म के दिन किसी ब्राह्मण को आदर भाव से घर बुलाकर बिना लहसुन और प्याज के बने भोजन जिसमें खीर व पूड़ी व उड़द की दाल का बना कोई पकवान हो भोजन करावें।ब्राह्मण भोजन के पूर्व घर का बना भोजन किसी दूसरे को न खिलावें। ब्राह्मण भोजन के पश्चात गाय,कुत्ते व कौवे को भोजन दें। श्राद्ध कर्म का आरंभ दोपहर के वक्त किया जाना शास्त्रों में सर्वोत्तम समय बताया गया है। दोपहर में 11- 30 बजे से 12-30 तक श्राद्ध कर्म करने का सबसे उचित समय होता है। योग्य आचार्य के सहयोग से मंत्रोच्चारण कर श्राद्व कर्म कराकर कांसे या तांबे के पात्र में जल तर्पण करें।उसके पश्चात अपने सभी पितरों का ध्यान कर उन्हें भोजन स्वीकार करने की प्रार्थना करें।पितृ ऋण में पिता के अतिरिक्त माता और वे सभी पूर्वज भी शामिल माने गए हैं जिन्होंने हमें अपना जीवन धारण करने व उसका विकास करने में सहयोग दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में…

1 hour ago

बीबीएयू में वृक्षारोपण अभियान, हरित परिसर के निर्माण का लिया संकल्प

रोटरी क्लब के सहयोग से छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया पौधरोपण, कुलपति ने पर्यावरण…

1 hour ago

225 किलो महुआ लहन नष्ट, छह लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

उपजाऊ जमीन पर सड़क बनाने का आरोप, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

मेंहदावल के लहरौली ठाकुराई गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, किसान ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार…

1 hour ago

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

2 hours ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

2 hours ago