बड़हरा फार्म रोड पर हादसा, स्कूटी खंभे से टकराने से युवक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जखीरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़हरा फार्म रोड पर छोटा टोला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र रामजतन निवासी सतभरिया महुवा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना अपनी स्कूटी नंबर यूपी 57 बी वी 8614 से जा रहे थे, तभी अचानक नियंत्रण खोने पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन मय हमराही दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलता है तो अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

3 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

6 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

6 hours ago