बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमावर्ती थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत गंगा पूर नहर के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर अवधेश (36) की मौत हो गई व सनी देवल (24) पुत्र संतराम निवासी नव्वौगांव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चर्दा ले गए। जहां चिकित्सकों ने सनी देवल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर विधिक कार्यवाही में जुटी गई।
मृतक के भाई अनुज कुमार सोनकर का कहना है कि अवधेश के लड़की की शादी 28 मई को होनी थी। भाई खाना बनाने वाले कारीगर से बात करने के लिए केवलपुर गए हुए थे। वापसी में गंगापुर नहर के पास कार से एक्सीडेंट हो गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार देर शाम को गंगापुर नहर के पास तेज रफ्तार कार यूपी 32 ईएन 7373 टाटा इंडिका ने मोटरसाइकिल यूपी 40 एके 3349 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अवधेश पुत्र हरिराम निवासी नवागांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व सनी देओल पुत्र संतराम निवासी नवागांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे पुलिस एसआई रुदल बहादुर, दीवान राकेश, राजेन्द्र कुमार, अवधेश, संदीप यादव ने गाड़ी को कब्जे में लेकर के आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…