एकेडमी के बच्चों ने जेईई मेंस में लहराया परचम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने जेईई मेंस के परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जेईई एडवांस के लिए अपनी दावेदारी बना ली। विद्यालय के वर्तमान सत्र 2023- 24 बैच के अंशुमान राजपूत 97,यशराज गुप्ता 92 तो अतुल कुमार ने 89 परसेंटाइल प्राप्त किया तो 2022-23 की प्रियांशी सिंह 95, अमन कुशवाहा तथा शुभम कुशवाहा ने 94 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, माता पिता, गुरुजनों तथा स्वजनों का मान बढ़ाया है।
बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने उपस्थित बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई तथा उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि अंशुमान, प्रियांशी, अतुल नर्सरी कक्षा से तो अमन, शुभम, यशराज जी एम एकेडमी के प्राइमरी कक्षा से ही बहुत मेहनती छात्र रहे हैं। हर कक्षाओं में इनका परिणाम हमेशा गौरवान्वित करने वाला रहा है। मेहनती बच्चे हमेशा अपनी प्रतिभा द्वारा ही अपनी एक विशेष पहचान बनाए रखते हैं, ये बच्चे उन्हीं के उदाहरण हैं, हमे इनकी उपलब्धि पर बहुत ही गर्व है।
श्री द्विवेदी ने तत्काल में उपस्थित न हो पाने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों से दूरभाष के माध्यम से अपनी मंगल कामनाएं दी एवं एडवांस के लिए और दमखम से तैयारी करने की सलाह दी।
विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने दूरभाष के माध्यम से सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाइयां देते हुए सभी बच्चों के मंगलमय जीवन की कामना की तथा भविष्य में होने वाले सभी परीक्षाओं में ऐसे ही शानदार परिणामों द्वारा गौरवान्वित करते रहने और माता पिता तथा गुरुजनों एवं विद्यालय का मन बढ़ाते रहने की सलाह दी।
इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, विनीत वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, नितेश मिश्र, सुधीर पांडेय, पी एच मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य श्रीवास्तव सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago