युवक की हत्या धारदार हथियार से

बलिया ( राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह कोतवाली के सामने मनबढ़ बादमाशों ने 24 वर्षीय युवक की हत्या धारदार हथियार से कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार की सुबह साढ़े नौ के आसपास बांसडीह कोतवाली के सामने कस्बा बांसडीह के मिरिगिरी मोहल्ला निवासी रोहित पाण्डेय (24) वर्ष पुत्र दीपन पाण्डेय को कुछ युवकों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस ने युवक को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया।वहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि कुछ लड़कों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी।इसके अंदर लड़कों ने पीछा किया।और इसमें रोहित पाण्डेय नाम का एक व्यक्ति था,उसको धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।फिर उसको जब अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी।इस प्रकरण के अंदर हम लोग पूरी छानबीन कर रहे हैं।कई टीमें गठित की गयी हैं और जो प्रकाश में साठ-आठ लोगों के नाम आये हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीमें गठित की गयी है और आज ही इन लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करके कठोर कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago