सर्पदंश से एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा तहसील अंतर्गत थाना रुपईडीहा क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में सर्पदंश से एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गयी।
थाना रुपईडीहा अंतर्गत कस्बा बाबागंज निवासी मृतक मोहम्मद कसीम 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद सलीम की मृत्यु सर्पदंश के कारण होने की सूचना प्राप्त हुयी है। जानकारी अनुसार 25/26 की मध्य रात्रि एक जहरीले सांप ने युवक को डंस लिया। परिजनो ने युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चरदा में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। लेकिन इलाज के क्रम में ही युवक की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आये। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार शैलेष अवस्थी, राजस्व निरीक्षक चरदा राम सेवक व क्षेत्रीय लेखपाल भज्जू राम मौके पर पहुंचकर सर्पदंश से मौत होने की पुष्टि की। मृतक का पंचनामा भरकर बाद नमाज असर बाबागंज के कब्रिस्तान में सुपुर्द-खाक किया गया। मृतक हाफिज मोहम्मद असीम रुपईडीहा कस्बा में एक कपड़ा व्यवसायी के यहां मजदूर था, मृतक अपने पीछे पत्नी शबनम बानो, एक पुत्री नसरीन 8 वर्ष, पुत्र मो. नईम 9 वर्ष व मो. सोहेल 8 माह छोड़ गया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

14 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

24 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago