भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में एक युवक की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजा।आपको बता दे कि शुक्रवार को भागलपुर के कन्हैया प्रसाद रोजमर्रा की भांति गिट्टी , बालू की दुकान पर कार्यकर्ता था, वहां से बालू , गिट्टी, सीमेंट लाद कर ट्रैक्टर से धकपुरा ले जा रहा था। जहां रास्ते में किसी कारणवश ट्राली से गिर गया और ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार पहिए के नीचे उसका गर्दन और सर आ गया उसके बाद उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कन्हैया प्रसाद मजदूरी का कार्य करते थे उनके पिता खूब लाल प्रसाद राज मिस्त्री का काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद केशव के शव को भागलपुर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार भागलपुर के कालीचरण घाट पर कर दिया गया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…