सटरिंग के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सटरिंग का कार्य कर रहे एक युवक की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अचेत हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डन के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को दिन में 9.30 बजे खानपुर के मिश्रौली टोला निवासी गिरधारी का 27 वर्षीय पुत्र राजकुमार उसी गांव निवासी दयानंद गुप्ता के यहां नए मकान के ऊपर सटरिंग का कार्य कर रहा था, जिसके नए मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाई वोल्टेज तार से स्पर्श हो जाने के कारण बेहोश हो गया । गृह स्वामी व परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव, चौकी प्रभारी जखीरा धर्मेंद्र जैन हमराहियों के साथ अस्पताल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डन के लिए भेज दिये। मृतक के परिजनों गिरधारी साहनी, व दयानंद गुप्ता सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों , जेई व एसडीओ पर आरोप लगाया कि बार- बार सूचना देने के बाद भी विभाग द्वारा तार नही हटाया गया,जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। जान- बूझ कर विभाग सूचना देने के बाद भी कार्यवाही नही किया। परिजनों ने विभाग पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई‌।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

4 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

4 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

5 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

5 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

5 hours ago