मनबढ़ युवक ने चाकू से वार कर तीन लोगों को किया घायल

अतरौलिया/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। मनबढ़ युवक ने चाकू से वार कर तीन लोगों किया घायल, दो की हालत गंभीर ,जिला अस्पताल रेफर। बता दे कि बीती रात थाना क्षेत्र के खानपुर रना ( खपुरा) गांव निवासी मनबढ़ युवक ने पूरब पोखरे के समीप मेला देखकर घर जा रहे युवकों को चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसमें दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक के चाचा पवन कुमार ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा भतीजा आकाश पुत्र राम प्रताप उम्र 20 वर्ष अपने साथियों के साथ देर रात अतरौलिया से मेला देखकर घर जा रहा था की पूरब पोखरे के समीप मनबढ़ किस्म के व्यक्ति जनार्दन, चंद्रभान व हरेंद्र पुत्र गण मोतीलाल निवासी खानपुर रना(खपुरा) एवं गोलू पुत्र रामधनी निवासी सोलहवाँ थाना जहाँगीरगंज,अम्बेडकर नगर पहले से ही पूरब पोखरा के समीप बैठे हुए थे। आपसी विवाद को लेकर मेरे भतीजे आकाश को घर जाते समय गाली गुप्ता देते हुए धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे आकाश के गर्दन पर गंभीर चोट लगी है तथा गर्दन कट गई और सीने पर भी काफी चोट आई है, वही आकाश के दोस्त दीपक पुत्र जयराम, अमित पुत्र महेंद्र जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी उन लोगों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। मेला देखकर जा रहे लोगों ने घायलों को नजदीकी शौ सैया अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी ली। आकाश और अमित को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा की तरफ से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

7 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago