आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु अलग-अलग समिति का हुआ गठन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु जनपद व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत स्तर पर अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। गठित समिति स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नगरीय निकायों के सभी पदों के निर्वाचन को सम्पन्न कराने हेतु आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता को मतगणना की समाप्ति तक अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण केन्द्र, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, समस्त पुलिस उपाधीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को सदस्य नामित किया गया हैं। इसी प्रकार नगर पालिका/नगर पंचायत के स्तर पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट(अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत) को अध्यक्ष तथा समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी(अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत), तहसीलदार (अपने-अपने तहसील के क्षेत्रान्तर्गत), समस्त सहायक अभियंता(लो0नि0वि0) अपने-अपने तहसील के क्षेत्रान्तर्गत, समस्त संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को सदस्य नामित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago