सिल्ट सफाई के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में सिल्ट सफाई के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
विदित हो कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी जनपदीय अधिकारी गणों को नहरों की सिल्ट सफाई के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया था। सभी अधिकारियों से इस संदर्भ में निरीक्षण की रिपोर्ट ली गयी।
सभी अनारम्भ कार्यों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड को कार्य शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जहां सिल्ट सफाई का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है वहां कार्य प्रारंभ करें। सभी नहरों की सिल्ट सफाई के निरीक्षण के फोटो लिए जाए व कार्य शुरू होने के वक्त और कार्य समाप्ति के बाद भी निरीक्षण किया जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी गण, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड 1 बोधई राम, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड 2 डी0 एन0 राम व अन्य सभी जनपदीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

1 hour ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

2 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

2 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

2 hours ago