दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर कम्युनिटी हॉल में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण, अधिक जीएसटी देने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को कम्युनिटी हॉल नगर पालिका परिषद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया जिन्हें उपस्थित व्यापारियों द्वारा देखा एवं सुना गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने देश एवं धर्म के लिए अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी। आज भी व्यापारी वर्ग देश और धर्म तथा संस्कृति को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारिक वर्ग से लोक कल्याण एवं देश के लिए किए जाने वाले कार्यों में बढ़कर भाग लेने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब भी महाराजा राणा प्रताप सिंह का नाम लिया जाएगा भामाशाह को भी याद किया जाएगा। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने वर्तमान में भी व्यापारियों से देश एवं धर्म के लिए समर्पित रहने को कहा क्योंकि जब देश और धर्म सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे।इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार विजय लाल यादव द्वारा लोग गायन प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा सोनी धापा इंटर कॉलेज तथा चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के उपरांत जनपद के अधिक जीएसटी देने वाले व्यापारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि मनोज राय एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago