सुबह की सैर बनी जानलेवा, बेगूसराय में जदयू छात्र नेता को मारी गोली, आधे घंटे तक तड़पता रहा घायल


बेगूसराय (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बेगूसराय में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर भारी नजर आए। बुधवार की तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले जदयू के छात्र नेता सोनू कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। हैरानी और चिंता की बात यह रही कि गोली लगने के बाद करीब 30 मिनट तक युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की।

ये भी पढ़ें – अयोध्या धाम पहुंची 200 करोड़ की स्वर्ण व हीरा जड़ित राम प्रतिमा

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघी रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है। घायल सोनू कुमार की उम्र लगभग 25 वर्ष है। वे एसबीएसएस कॉलेज में अध्ययनरत हैं और जदयू के छात्र संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे जिला मुख्यालय के लोहिया नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें – साइबर अपराधियों का नया तरीका, पुलिस ने किया खुलासा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह टहलते हुए जिम जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उनकी जांघ में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। उन्होंने राहगीरों से बार-बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन डर या उदासीनता के कारण कोई आगे नहीं आया।
करीब आधे घंटे बाद जब स्थिति गंभीर हो गई, तब सोनू ने खुद मोबाइल से अपने परिचित जिम संचालक (मामा) को फोन किया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल छात्र नेता ने स्पष्ट किया कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

ये भी पढ़ें – दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

यह घटना न सिर्फ बेगूसराय में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में घटती संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

UP में ब्राह्मण नाराज? 15 जिलों की 100+ सीटों पर असर, BJP के लिए क्यों अहम है 10% वोटबैंक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण एक बार फिर…

1 hour ago

‘PDA का आरक्षण छीनने वाली BJP’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सियासत…

2 hours ago

बांग्लादेश में हिंदुओं पर करीब 2,500 हमले, ईशनिंदा के आरोप में हत्याएं; चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद…

2 hours ago

राजनीतिक नहीं, सामाजिक उद्देश्य से हुई विधायकों की अहम बैठक

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र में ब्राह्मण विधायकों की बैठक, सामाजिक एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों पर…

2 hours ago

पुलिस कार्यालय में नव निर्मित पुलिस अधीक्षक कक्ष का हुआ शुभारंभ, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई गति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया परिसर में नव निर्मित पुलिस अधीक्षक कक्ष का…

2 hours ago

‘चुनाव रोकने के लिए हत्या करवाई’, यूनुस सरकार पर उस्मान हादी के भाई का सनसनीखेज आरोप

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद…

3 hours ago