लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ कि गयी बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया, देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदारों के साथ जनपद न्यायालय के ए0डी0आर भवन में बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित समस्त तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से वे अपने न्यायालय में लम्बित राजस्व मामलों को चिन्हित करें ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। उन्होने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13.07.2024 शनिवार को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। सचिव ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि आप अपने यहां स्थापित तहसील विधिक सेवा समिति के कार्यालय को क्रियाशील करें ताकि आम जनमानस को विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लाभ दिलाया जा सकें।
इस बैठक में तहसीलदार देवरिया सदर, सलेमपुर, भाटपार रानी, नायब तहसीलदार, रूद्रपुर, बरहज, भाटपार रानी, के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम

2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…

5 hours ago

इतिहास के पन्नों में 2 फ़रवरी: जन्मे वे लोग जिन्होंने रचा नया युग

🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…

5 hours ago

भारत और दुनिया की यादगार तारीख

✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…

5 hours ago

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य

🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…

6 hours ago

राशिफल : मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…

6 hours ago

आज का दिन कितना शुभ? पंचांग से जानें पूरे दिन का फल

🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…

6 hours ago