आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिकाओं की हुई बैठक

चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है सरकार:नीरज पाण्डेय

लंबित और जायज मांगों के साथ दिल्ली में करेंगी प्रदर्शन गीतांजलि मौर्य

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास भवन परिषर देवरिया में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई।जिसमे नीरज पांडे जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन सुनीता यादव जिला मंत्री ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य उपस्थिति रही।गीतांजलि मौर्य ने कहा कि अपनी लंबित व जायज मांगों को लेकर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी समिति के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर जंतर मंतर नई दिल्ली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय कार्य समिति के सर्वसम्मति से मुझे उत्तर प्रदेश की ओर से संयोजक नियुक्त किया गया है। गीतांजलि मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरकार के कर्मचारियों की भांति नियुक्ति की जाती हैं,और सरकार के संस्थाओं/ योजनाओं पर ही कार्य करती हैं। उनसे कार्य करने वाले भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी होते हैं किंतु आज भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय सेवा कर्मी है। जबकि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल 2022 में निर्देश दिया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी की तरह नियुक्ति दी जाती है। सरकारी योजनाओं पर काम करती हैं। इसलिए इन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए । रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ सहित समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए । एक वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सरकार उस सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कोई अमल नहीं किया। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो में भारी आक्रोश है। दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर पर पूरे भारत की 26 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं पहुंचकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन भारत सरकार को सौंपेंगी। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति की संयोजक होने के नाते देवरिया जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका बहनों से अपील किया की भारी से भारी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचकर 4 अक्टूबर के धरने को सफल बनाएं।नीरज पांडे जिला अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि सरकार चुनाव के समय में बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जब कुर्सी और सत्ता मिल जाता है तो किए हुए वादे भूल जाती है अतः समय से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लंबित मांगों पर ध्यान देते हुए मांगों को पूरा करने का कार्य करें वरना आने वाले चुनाव में भारी नुकसान सहना पड़ सकता है। नीरज पांडे ने यह भी कहा कि देवरिया जनपद की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका बहने 4 अक्टूबर को होने वाले दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने में प्रतिभा करेंगी।सभा को जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव, जिला मंत्री हुस्न तारा तथा जिला संगठन मंत्री मनोरमा सिंह ने भी संबोधित किया। मीटिंग में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिका उपस्थिति रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago