भारत नेपाल सीमा के थारू बाहुल्य गांव में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा एवं जांच की रहेगी सुविधा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा की ओर से 8 फरवरी से जिले में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा l इसको लेकर बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तैयारी बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया l चतुर्थ कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन बहराइच अवध प्रांत की जिलाध्यक्ष डॉ0 सारिका साहू तथा संचालन सचिव विकास मिश्रा ने किया l शहर के गेंद घर मैदान में लगने वाले स्वास्थ्य में मेगा कैंप का 11 फरवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उद्घाटन करेंगे l सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित थारू जनजाति बाहुल्य गांव के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 8 फरवरी से विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है l मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र के बर्दिया फकीर पुर आंबा ,सलारपुर ,भगड़िया,पर्गहवा, जोगनिया ,पड़रिया ,करमोहना ,सोहनी बलाई गांव कठौतिया गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा l इसके अलावा नवाबगंज बाबागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंजीत बोझा मिहींपुरवा केवलपुर सहजन जैतापुर ,विशुनापुर,निधिनगर पोखरा ,खैरहनियां तथा 10 फरवरी 2024 को इटहवा,जमदान होलिया ,मजगवां ,छोटियागांव, गुलहरिया,गंगापुर चरदा,रामनगर गुलहरिया ग्राम में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के गेंद घर मैदान में दिनांक 11 फरवरी को विशाल चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा चतुर्थ श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समन्वयक धर्मेन्द्र व मेगा शिविर के समन्वयक रमेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिविर में कैंप में मेडिकल कॉलेज लोहिया संस्थान महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच सहित 40 मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंच रहे हैं l यह कैंप में आने वाले मरीज का निशुल्क जांच कर दवाएं दी जाएगी l इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रचार विभाग के अतुल ,विपिन,गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सहसंयोजक सेवा भारती के अभिषेक ,नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य डॉ0 प्रभात मिश्रा,डॉ0रामेंद्र त्रिपाठी ,डॉ0 अमिताभ,डॉ0 दिव्येश बरनवाल,डॉ0 बृजेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

16 minutes ago

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

3 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

3 hours ago

Supreme Court on Bengal Violence: जजों पर हमले से नाराज सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…

3 hours ago

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

5 hours ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

5 hours ago