लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने बीच सड़क पर खुद को जज बना लिया। यह घटना मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले एक युवक को सड़क पर रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने युवक से ₹20,000 की मांग की और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया।
जब आसपास मौजूद राहगीरों ने महिला से कहा कि वह पुलिस को बुलाए, तो महिला ने साफ इनकार कर दिया और बोली – “मैं पुलिस को नहीं बुलाऊंगी।”
मामले की शुरुआत एक मोटरसाइकिल और कार के एक्सीडेंट से हुई थी। लेकिन सड़क पर हंगामा करने के बाद महिला ने अपनी मनमानी करते हुए खुद ही फैसले सुनाने शुरू कर दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ में पहले “थप्पड़बाज महिला” का मामला सुर्खियों में रहा था, लेकिन अब यह नया मामला लोगों को हैरान कर रहा है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…
शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…
भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…
🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…
16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…