महिला यात्री ने छुटा हुआ बैग पाकर रेल कर्मियों की प्रशंसा की

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l नई दिल्ली – बनारस शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस(12560) के, बी 1 कोच मे यात्रा कर रहीं 20 वर्षीय महिला यात्री अनुपमा ने 17 मार्च,2025 को अपनी यात्रा आरम्भ की और 18 मार्च,2025 को प्रातः बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 08 पर उतरकर हड़बड़ी में बाहर निकल गई । स्टेशन से बाहर निकलने के पश्चात उन्हें याद आया कि उनका पिठ्ठू बैग कोच में छूट गया है। पिठ्ठू बैग छूटने की जानकारी कोच अटेंडेंट सुपरवाइजर रोहित कुमार द्वारा बेडरोल इंचार्ज प्रदीप कुमार गुप्ता (जूनियर इंजीनियर/ बेडरोल/बनारस) को दिया गया, इसके साथ ही इसकी जानकारी बनारस कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन को भी दी गई । कोचिंग डिपो अधिकारी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की जिसके परिणामस्वरूप डिपो अधिकारी के निर्देशन में बी -1 कोच अटेंडेंट मो हसनैन से संपर्क साधकर कोच में बैग को खोजा गया और महिला रेल यात्री अनुपमा को सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।
इस घटना का संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने उक्त कर्मचारियों की ईमानदारी,कर्तव्यपरायणता और त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago