Categories: Uncategorized

बीडीओ के पदोन्नति होने पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा खण्ड विकास अधिकारी अजीत सिंह के पदोन्नति होने पर सम्मान समारोह ब्लॉक परिसर के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया इसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि वर्तमान बीडीओ विनोद कुमार यादव रहे। मिहिपुरवा के पूर्व वीडियो अजीत सिंह का उपयुक्त श्रम रोजगार सुल्तानपुर के पद पर सुशोभित किया गया है जिसके लिए विकास खण्ड के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया पूर्व बीडीओ अजीत सिंह के दो वर्षों के कार्यकाल की सभी ने सहारना करते हुए उन्हें मोमेंटो एवं फूलमालाओं से सुशोभित करते हुए शुभकामनाएं दिया । मुख्य अतिथि ने उनके द्वारा विकास खण्ड में विकास कार्यों एवं सरकार की योजनाओं का जिस तरीके से संचालन किया गया उसके लिए उन्हें आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी उमेश यादव में वीडियो को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपायुक्त के पद पर होने की बधाई दी कार्यक्रम में मौजूद अनिल कुशवाहा, रईस खान,योगेन्द्र मौर्या ने अजीत सिंह के उपयुक्त पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी इस दौरान पूरे कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन एडीओ पंचायत तथा समस्त विकास खण्ड के ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भव्य तरीके से आयोजित किया था पूरे कार्यक्रम का संचालन एडीओ कऑपरेटिव उमेश यादव जिनका भी पदोन्नति हो जाने के कारण उन्हें भी लोगों ने शुभकामनाएं दी तथा इस दौरान उमेश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी जयप्रकाश वर्मा, नागेश त्रिपाठी, पूर्व बाबू अजय सिंह, बृजेश कुमार, अयूब खान इरशाद अहमद, अनुज पाल ,अर्जुन सोनकर तथा कार्यक्रम में सभी ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे समारोह कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी ने सभी को का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सामापन किया।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

51 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago