बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल टीचर्स ऑफ बिहार समूह की सराहनीय पहल

सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता, नवाचार और प्रेरणा का सशक्त मंच

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों के बीच टीचर्स ऑफ बिहार समूह एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक भूमिका निभाते हुए उभरकर सामने आया है। यह मंच पिछले कई वर्षों से सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षण नवाचार और शिक्षक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
समूह के संस्थापक शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि इस मंच की स्थापना का उद्देश्य राज्य के शिक्षकों को एक साझा प्लेटफॉर्म देना है, जहाँ वे अपने अनुभव, नवाचार और सफल प्रयासों को साझा कर सकें। उन्होंने कहा, “जब शिक्षक एक-दूसरे से सीखते हैं और नए प्रयोग करते हैं, तब शिक्षा में वास्तविक बदलाव संभव होता है। हमारा प्रयास है कि हर शिक्षक बदलाव का वाहक बने।”
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें समाज के सामने लाने का माध्यम भी बन रहा है। “आज बिहार के कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अपने प्रयासों से नई मिसाल कायम कर रहे हैं, और टीचर्स ऑफ बिहार उनके कार्यों को पूरे राज्य तक पहुंचाने का काम कर रहा है।”
इवेंट लीडर केशव कुमार ने बताया कि समूह द्वारा समय-समय पर ऑनलाइन क्विज, शैक्षणिक गतिविधियां एवं विभिन्न जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
टीचर्स ऑफ बिहार आज सिर्फ एक समूह नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुका है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय कर रहा है। यह मंच न केवल शिक्षकों को प्रेरित कर रहा है, बल्कि सरकारी विद्यालयों की छवि को भी सशक्त और उज्ज्वल बना रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

2 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

2 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

2 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

2 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

3 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

3 hours ago