बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रुद्रपुर बगही निवासी मोहन उर्फ मंटू यादव की पत्नी चंदा की संदिग्ध मौत के मामले में स्थानीय पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार थाना बैरिया के ग्रामसभा बकुलहा निवासी छोटेलाल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव की बहन चंदा की शादी वर्ष 2023 में हल्दी थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रुद्रपुर बगही के मोहन उर्फ मंटू यादव पुत्र सुखदेव यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।शादी के बाद चंदा को आए दिन ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे गुरुवार को सुबह चंदा की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पहुंचे चंदा के भाई की तहरीर पर पति मोहन उर्फ मंटू यादव,देवर गोलू यादव,ससुर सुखदेव यादव,सास देवरतीया देवी के खिलाफ हल्दी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है गोलू यादव फरार है उसकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…