जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से ईएलईडी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को आयुष्मान योजना के प्रति जागरूक करेगी।
अभियान की शुरुआत करते हुए अपर निदेशक गोरखपुर मंडल ने बताया कि यह प्रचार वाहिनी जिले के गली-मोहल्लों, चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर पात्र लोगों के कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब आठ लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि अभी भी छह लाख से अधिक पात्र लोगों के कार्ड बनना बाकी है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जा रहा है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिन लोगों के कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे अपनी पात्रता की जांच टोल फ्री नंबर 14555 या 180011565 पर कर सकते हैं या आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों के पास गोल्डन कार्ड होना आवश्यक है, जिसके आधार पर वे देशभर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करा सकते हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बक्सर की लड़ाई से मंगल ग्रह तक, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ

23 अक्टूबर का इतिहास 23 October History: इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों…

4 minutes ago

आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल

किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पंचांग, शुभ रंग, शिक्षा, प्रेम, धन, करियर…

36 minutes ago

गरबे का जोश, शरीर बेहोश! नौ दिन के डांस में घुटनों की निकली हवा

व्यंग्य-लेखक: संजय एम. तराणेकर (कवि, लेखक एवं समीक्षक) पहले गरबा माता की आराधना का माध्यम…

44 minutes ago