बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर चौकी के पास भारत नेपाल मैत्री सेवा बस और ट्रक में टक्कर हो गई, इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। मोतीपुर थाना अन्तर्गत बहराइच लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर चौकी के पास दिल्ली से चलकर नेपाल के तक जाने वाली नेपाल भारत मैत्री बस सेवा की भिंड़त एक ट्रक से हो गई और जिस बस में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिसकी सुचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस द्वारा एंबुलेन्स नंबर यूपी 32 बी जी 9244 पायलट मनदीप सिंह एमटी अमित मौर्य द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर लाकर भर्ती कराया गया ।इस हादसे में सुनीता पत्नी काली राम, धर्म बहादुर पुत्र धन बहादुर बालिका पत्नी बल बहादुर डांग नेपाल सहित लगभग एक दर्जन लोगो घायल हुए जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटे आई थी, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…