Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ ददरी मेला स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ ददरी मेला स्थल का किया निरीक्षण

मेला का आयोजन व्यवस्थित तरीके से करने के दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों के साथ ददरी मेला स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेला का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जाय। सुरक्षा के सभी मानकों को सुनिश्चित कर लिया जाय। पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाय। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से दुकान लगवाई जाय। रास्तों को 02 लेन बनाया जाय। रास्तों को अधिक चौड़ा रखा जाय,जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments