February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

पाँचवे दिन भी जारी रहा विधुत विभाग का कार्य बहिष्कार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को विद्युत् कर्मचारियों द्वारा विद्युत संघर्ष समिति के केन्द्रीय कार्यकारणी के आवाहन पर सभी कर्मचारी , अवर अभियन्ता एवम अभियंता आज पांचवे दिन कार्यवहिस्कार पर रहे, लेकिन प्रबन्धन के सुनने को तैयार नही प्रबन्धन के हठधर्मिता के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गईं हैं। कई बिजली घर ब्रेकडाउन में है, प्रबन्धन के हठ धर्मिता के कारण उपभोक्ता बिना बिजली के रहने को मजबूर हो रहे हैं। प्रबन्धन को संगठन के प्रतिनिधि से बात कर समस्या का समाधान करना चाहिए, कार्य बहिष्कार पर भ्रष्ट प्रबन्धन का पुतला जलाकर विरोध किया गया। अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर संघर्ष समिति के कार्यवाहक संयोजक प्रत्यूष बल्लभ ने कहा कि, उच्च प्रबन्धन विभाग के सेवा नियमो व श्रम अधिनियमों एवम मानवाधिकारों का उलंघन कर कर्मचारियो का उत्पीड़न को समाप्त किया जाय , सभी बिजली कर्मियों/सेवानिवृत्त कर्मियों को कैसलेश इलाज की सुविधा प्रदान की जाय एवम कर्मचारीयों के सुरक्षा हेतु पावर सेक्टर इम्प्लाइज प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाए।
सहसंयोजक ई शशांक चौबे ने कहा कि, सभी श्रेणी के बिजली कर्मचारियो, अवर अभियंता एवम अभियंताओ के वेतन विसंगतियों को दूर किया जाय।
सभा का संचालन रामाशीश ने किया, सभा में अवधेष कुमार, मनीष प्रजापति, आशुतोष यादव, इरफान, मुन्ना कुमार,अरुण चौधरी, रामप्रवेश, दीना नाथ शर्मा, राजा प्रसाद , उपेंद्र कुमार,फिरोज, सुनील, मनोज गुप्ता, जुनैद अहमद, अनिल,आर के श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।