सवा तीन करोड़ के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में 98 पर एफआईआर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस योजना में लगभग सवा तीन करोड़ रुपये का घोटाला पाया गया है, जिसमें 46 शैक्षिक संस्थाएं दोषी पाई गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 और 2022-23 के जिले के 46 संदिग्ध शैक्षिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कराई गई थी। जांच में पाया गया कि इन संस्थानों में करीब 4000 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का सवा तीन करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने 98 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर के आधार पर 46 स्कूलों के हेड ऑफ इंस्टिट्यूट और इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर समेत कुल 98 लोगों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि कई संस्थानों ने अभिलेख ही नहीं उपलब्ध कराया है और छात्र-छात्राओं की ज्यादातर मोबाइल नंबर गलत पाए गए। अधिकारियों का मानना है कि संस्थानों ने छात्र का रजिस्ट्रेशन करके छात्रवृत्ति की धनराशि बैंक की मिलीभगत से खाते में ट्रांसफर कर ली।
इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। यह घोटाला केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। घोटाले में सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैमपुर , विवेकानंद वैदिक किसान पाठशाला उमावि बस्तीदेवा, पार्वती उमावि शिवसरा, रामेश्वर पीएमवी दीपपुर मठिया, छत्रपति शाहूजी जी महराज आईसी काटगंगा एचआरएलएम विद्यालय बकौली धनघटा, जगन्नाथ आरएसयूपीएस भैंसाटीकर, शिवब्रत उमावि धनघटा, श्रीताराचंद महाविद्यालय धनघटा, श्रीमती शंकर देवी बालिका इंटर कॉलेज धनघटा,अंबा केपीएस बीपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिहरपुर, बाबा रघुवीर दास उमावि जयराम पट्टी, केएस पांडेय पब्लिक अकादमी हरिहरपुर, कालिका पंडित साधु शरण पांडेय इंटर कॉलेज हरिहरपुर, एसएमटीएस डीके वीएम इंटर कालेज जयराम पट्टी, श्रीमती शारदा देवी उमावि फरेंदिया ककरही, श्रीमती सुंदरदेई एलएम बालिका विद्यालय जयराम पट्टी, श्री हरिवंश इंटर कॉलेज कोदवट चोलखरी, यूपीएस संपतनाथ पांडेय संतकबीरनगर, बाबा रघुवीर दास इंटर कॉलेज जयराम पट्टी, पंडित महातम त्रिपाठी रंग पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरीडाड़ हरिहरपुर, आर्य गौरव शुक्ला एलएमवी हैंसर बाजार, एवीएम हायर सेकंडरी स्कूल, मदरसा आइडियल पब्लिक स्कूल, सीएसएम सेंट्रल एकेडमी काट गंगा भुजैनी, लेखांकन अपूर्वा इंटर कॉलेज बुधाकला सेमरियावां, पारसनाथ उमावि सेमरडाड़ी , बाबा पर्वत नाथ इंटर कॉलेज पर्वतवा, झिन्नूराम यूपीएस हरदी, स्वर्गीय राम शुभग चौधरी नाथनगर, राजन बालिका इंटर कॉलेज भिटहा मझौवा, राम सुभग चौधरी उमावि तिलठा, रेशमा देवी मालती देवी बालिका उमावि हरदो, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह उमावि जयराम पट्टी नाथनगर, श्रीमती चंद्र कली देवी बालिका इंटर कॉलेज परबतवा,श्री परमानंद पांडेय रामकली देवी इंटर कॉलेज भगवानपुर पूर्वी, यशोदा देवी बालिका पूमावि बेलहर कला, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल सड़हरा गिठनी , स्वर्गीय जानती देवी स्मारक महाविद्यालय भगता के नाम शामिल है।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago