रोजगार मेले में 92 प्रतिभागियों को मिला जॉब ऑफर

प्रभारी ई. अरुण गुप्ता व एमएलसी प्रतिनिधि आदित्य यादव ने दिया जॉब ऑफर लेटर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही विकास खण्ड खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं खलीलाबाद नगर प्रभारी ई. अरुण गुप्ता एवं एमएलसी प्रतिनिधि आदित्य प्रताप यादव के द्वारा प्रतिभागियों को जॉब ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी।
उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, विन्स्ट्रोन, अमेजोन इंडिया, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स एम्प्लायी मैनपावर सर्विसेज, मिंडा फुरकावा महित कुल 9 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 267 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 92 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर व अन्य उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

27 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

56 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

58 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

58 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago