आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस वाराणसी मंडल पर धूमधाम से सम्पन्न

साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव सिंह के नेतृत्व में आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक,कार्यालय,लहरतारा से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस भव्य रैली को मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक,कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो न्यू लोको रेलवे कालोनी,जल विहार रेलवे कालोनी,वसुंधरा रेलवे कालोनी,रेलवे अधिकारी कालोनी,रेलवे स्टेडियम कालोनी,मेडिकल कालोनी से होते हुए पूर्वोत्तर रेलवे मिनी स्टेडियम लहरतारा में समाप्त हुई। आजादी का अमृत महोत्सव पहल के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। रैली में मुख्य हित निरीक्षक योगेश्वर मल्ल,मुख्य कार्मिक निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव समेत कार्मिक विभाग के कर्मचारी, बाइकर्स क्लब के सदस्य और रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए। यात्रा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से बड़ी संख्या में सैकड़ो रेल कर्मचारियों ने भाग लिया जिनके हाथों में तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया। बाइक रैली में शामिल मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव सिंह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास,स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान व्यक्त करने तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago