मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत 75 पौधों का किया गया वृक्षारोपण

सेना से सेवानिवृत्ति एवं शहीद के परिवारों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि गुरुवार 10 अगस्त 2023 को कुशीनगर जनपद के विभिन्न विकासखंडों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत 75 पौधों की वृक्षारोपण एवं सेना से सेवानिवृत्ति एवं शहीद के परिवारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विकासखंड पडरौना के ग्राम सभा कट कुईया में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम जिसकी थीम माटी को नमन वीरों का वंदन के अंतर्गत 75 पौधों का एक अमृत वाटिका का निर्माण एवं सेवानिवृत्त सुबेदार महाजन चौधरी को जिला युवा अधिकारी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया, कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लाल मोहन यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मार्कंडे दुबे, संतोष , भुवनेश्वर कुशवाहा, सोनू शर्मा एवम युवा मंडल के सदस्यों ने सहयोग देकर अमृता वाटिका का निर्माण किया।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड तमकुहीराज के ग्राम धुरिया कोट में भी नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक धनंजय चौरसिया एवं युवा मंडल के सदस्यों के सहयोग से मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत सैनिक ” विनोद कुमार कमांडो की पत्नी ममता देवी को अंगवस्त्र देकर वीरों का वंदन कर सम्मानित किया गया एवं ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया एवं अन्य अतिथियों के साथ मिलकर 75 पौधों का अमृत वाटिका कार्यक्रम किया गया।
उन्होंने बताया कि विकासखंड दुदही में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजय गुप्ता के द्वारा मेरी माटी मेरा देश में दुदही नगर में 75 पौधों की अमृत वाटिका एवं सेना में हुए सेवानिवृत इक़बाल यादव एवं हवलदार प्रबंधक सिकंदर कुशवाहा दोनो सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया की कार्यकम में सुभाष गुप्ता,अवधेश शर्मा,शिवनाथ श्रीवास्तव,विनोद यादव,रमेश कुशवाहा,हिमांशु कुशवाह, ममता यादव आदि शिक्षक एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

8 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago