बस रेड टिकट जाँच अभियान में 65 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)l वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के.सिंह के नेतृत्व में 22 अगस्त,2025 बुधवार को बनारस सिटी को आधार बनाकर वाराणसी सिटी- छपरा खण्ड पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बनारस,छपरा तथा गोरखपुर रेल खण्ड पर चलने वाली 15104 बनारस -गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग मेमू,15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ,15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस , 15111 छपरा-वाराणसी सिटी,12562 नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित विभिन्न एक्सप्रेस एवं विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।

इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के.सिंह के साथ 15 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 03 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 65 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 38,130 (अड़तीस हजार एक सौ तीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 06 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

8 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

20 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

20 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

20 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

20 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago