सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर पुलिस को दारू लदी कार पकड़ने में सफलता मिलीl मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कार से अंग्रेजी दारू लाद कर कुछ लोग बिहार प्रांत ले जाने की फिराक में है। जिस पर सलेमपुर पुलिस ने घेरा बंदी कर सलेमपुर को बिहार से जोड़ने वाले रास्तों पर खड़ी थींl
इसी बीच दो कार नदावर पुल पर आती दिखींl जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 एफ जेड 3674 हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी अल्टो बीआर 01 एच एच 3436 अंकित था। जिसे सलेमपुर पुलिस ने घेरा बंदी कर रोक लिया और गाड़ियों की तलाशी में क्रेटा कार में 8 पीएम अंग्रेजी दारू 40 पेटी और अल्टो कार में 8 पीएम 12 पेटी अंग्रेजी दारू मिला और गाड़ी के नंबरों की जांच में क्रेटा गाड़ी पर लगा नंबर गलत पाया गयाl गाड़ी का सही नंबर डब्लूबी 74 बीजी 2021 था । इस गाड़ी के साथ रत्नेश यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम सोनाही थाना सलेमपुर,अभिषेक सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी सुगही वार्ड नगर सलेमपुर,रामप्रकाश यादव पुत्र गणेश यादव निवासी विनायक थाना नवगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर, दीपू कुमार यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी सिसवा थाना उच्चका गांव जिला गोपालगंज बिहार को गाड़ी के साथ गिरफ्तार कियाl
वही दो लोग बच कर निकलने में सफल रहेl जिसमे राजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पुत्र स्व राम बहादुर सिंह निवासी ग्राम बंजरिया थाना सलेमपुर और प्रशांत सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बंजरिया थाना सलेमपुर इन सभी लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सलेमपुर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है ।
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…