चंडीगढ़/रोपड़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब में रिश्वतखोरी के मामले में फंसे निलंबित डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई (CBI) चंडीगढ़ अब रोपड़ रेंज में तैनात पांच और आईपीएस (IPS) अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी अधिकारी भुल्लर के अधीन कार्यरत थे और उनसे डीआईजी के रिश्वतकांड और बिचौलिए कृष्णू को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे।
जांच में सामने आया है कि भुल्लर इन अधिकारियों को सर्विस के दौरान कुछ ‘जांच के योग्य’ निर्देश देते थे।
ईडी ने मांगे दस्तावेज, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज हो सकता है केस
इस हाई-प्रोफाइल रिश्वतकांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। ईडी ने भुल्लर की संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई से मांगे हैं। सीबीआई मंगलवार तक रेड के दौरान बरामद सभी सामानों और दस्तावेजों की कॉपी ईडी को सौंप देगी। उम्मीद है कि ईडी जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर सकती है।
भुल्लर की 71 अचल संपत्तियां होंगी अटैच
पंजाब सरकार ने भी इस मामले में सख्त रुख अपना लिया है। सीबीआई रेड में सामने आईं भुल्लर की 71 अचल संपत्तियों, जिनमें कुछ बेनामी भी हैं, पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग सीबीआई से दस्तावेज लेकर वेरिफिकेशन करेगा और इसके बाद इन संपत्तियों को अटैच (Attach) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अमेरिका से आया फोन, जमीन हड़पने का आरोप
रिश्वतकांड के मामले में स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि सीबीआई की कार्रवाई के बाद उसे अमेरिका से एक व्यक्ति का फोन आया था। उस व्यक्ति ने डीआईजी भुल्लर पर दो भाइयों में झगड़ा करवाकर उनकी जमीन कौड़ियों के भाव खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…