तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा टीम को रौंदा, 4 की मौत, 6 गंभीर


बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )
बिहार के छपरा जनपद में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के ऑर्केस्ट्रा दल के 10 कलाकारों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ के कलाकार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से छपरा जा रहे थे। बताया जाता है कि सुबह के समय एनएच-19 (हाजीपुर-गाजीपुर मार्ग) पर पीएन सिंह कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय पिकअप को जोरदार झटका लगा। इससे वाहन के पिछले हिस्से में बैठे कलाकार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क पर गिरे कलाकारों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था घटनास्थल पर ही तीन महिला डांसर्स समेत चार लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए।
मृतकों की पहचान राहुल (बलिया), अवधेश व सोनी (हरदोई) तथा प्रीति (उन्नाव) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर व संगीता तथा उन्नाव के मनोज कुमार शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों ने बताया कि वे सभी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रहे थे और पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे थे। अचानक झटका लगने से वे सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनका कहना है कि यदि ट्रक चालक समय रहते वाहन रोक देता, तो कई जानें बच सकती थीं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। छपरा पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण पिकअप का संतुलन बिगड़ना और ट्रक की तेज रफ्तार है। मामले की जांच जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

42 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

52 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago