संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दक्षिणी छोर पर लगने वाले बिड़हरघाट मेले में भीड़ का फायदा उठा कर स्नान करने आयी महिलाओं के गले से चेन खींचने वाली 4 चेन स्नेचर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया हैl
मिली जानकारी के अनुसार गोलई यादव पुत्र स्व. खरभान यादव निवासी परसादपुर थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर द्वारा थाने को सूचना दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ बिड़हरघाट नदी पर स्नान करने के लिए गये थे, घाट पर भीड़ का फायदा उठाकर कुछ महिलाओं द्वारा उनकी पत्नी के गले का चैन चोरी से काटकर भागने लगीl उसके साथ 03 अन्य महिलाएं भी थींl जिन्हे साथ आये ग्रामीणों की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दियाl
इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मुअसं 496/2023 धारा 356 भादवि पंजीकृत किया गयाl दर्ज मुकदमें ऊषा उर्फ पुष्पा पत्नी कोहिनूर, राधिका पत्नी करन, प्रिती पुत्री राजू व खुश्बू पुत्री जितेन्द्र से 02 अदद पीली धातु की चैन बरामद करते हुए हिरासत में लिया गया।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…