पथकर सलाहकार समिति की 34वी बैठक सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में, पथकर सलाहकार समिति की 34वीं बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में पथकर निधि वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्राप्तियां एवं व्यय व अवशेष राशि का विवरण दिया गया, तत्पश्चात समिति की विगत 33वीं बैठक की अनुपालन आख्या मण्डलायुक्त के समक्ष रखी गई, जिसमें ताजगंज परियोजना का अनुरक्षण का कार्य, आगरा किला के सामने स्थित पार्किंग ग्राउण्ड को विकसित करने, ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों हेतु वेलकम किट की आपूर्ति एवं वितरण का कार्य ए0एस0आई0 के माध्यम से कराने, विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों पर सूचना बोर्ड, मार्गदर्शक बोर्ड लगाना व अन्य अवस्थापना सुविधाओं, सी0सी0टी0वी0 लगाने, रेट्रो रिफ्लैक्टिव बोर्ड, पर्यटक सूचना केंद्र/गाइड डेस्क लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था अनुरक्षण, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण, अस्थाई सुलभ शौचालय, फुटपाथ निर्माण, मरम्मत व सौन्दर्यीकरण, मोक्षधाम, नगर निगम को शीघ्र हस्तान्तरण हेतु कार्य की समीक्षा की गई तथा उचित दिशा-निर्देश दिये गये। जी-20 प्रतिनिधिमण्डल आगमन के समय कराए गए विभिन्न कार्यों के भुगतान के निर्देश दिए गए। बैठक में ताजमहल पर ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन टिकट लेने वालों को भी शू-कवर टिकट काउंटर पर उपलब्ध कराने, उचित साफ सफाई हेतु मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, ए0डी0ए0 उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, गरिमा सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, उपनिदेशक उद्यान कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

1 hour ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

2 hours ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago