बाइक और ऑटो रिक्शा के टक्कर में 3 लोग घायल

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बैरिया लालगंज मार्ग पर गुरुवार की देर शाम चांदपुर गांव के सामने जीन बाबा स्थान के पास मोटरसाइकिल और टेंपू की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। बैरिया की तरफ से आ रहे कमलेश गुप्ता ने घायलों को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंया, जहां दो की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल व वहां से मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वही, भीड़ का फायदा उठाकर टेंपो चालक भागने में सफल रहा। बता दें कि नवरात्र मेला के कारण देर शाम तक टेम्पो चलती रही। वही देर शाम में मोटरसाइकिल पर सवार 25 वर्षीय अरविंद गुप्ता 36 वर्षीय अजीत गुप्ता व 22 वर्षीय गुड्डू निवासीगण भुसौला थाना दोकटी, बैरिया की तरफ से अपने घर आ रहे थे। वहीं, लालगंज से सवारी लेकर बैरिया जा रहा टेंपो उनकी बाइक में जीन बाबा स्थान के निकट आमने-सामने भिड़ गया। मोटरसाइकिल सवार अरविंद गुप्ता, अनिल गुप्ता व गुड्डू सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। इसी बीच बैरिया से आ रहे कमलेश कुमार गुप्ता ने तीनों को ई रिक्शा पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। अरविंद और अनिल को गंभीर चोट आने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के उपरान्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

10 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

10 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

10 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

10 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

11 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

11 hours ago