26 शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा भुगतान

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने प्रोन्नति वेतनमान के भुगतान के लिए वित्त नियंत्रक को भेजा पत्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को पत्र भेजकर प्रोन्नति वेतनमान आदेश में वेतन वृद्धि का लाभ जनपद के 26 शिक्षकों को तत्काल देने की मांग की है।
अध्यक्ष ने वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजे गए पत्र में कहा है कि चयन वेतनमान स्वीकृत आदेश के क्रम में जनपद के शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त है। प्रोन्नति वेतनमान स्वीकृत आदेश के क्रम में जनपद के शिक्षकों को एक वेतन वृद्धि का लाभ अब तक नहीं मिला है। उन्होंने पत्र में यह जिक्र किया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बीते 15 फरवरी को जनपद के 26 शिक्षकों का प्रोन्नति वेतनमान आदेश निर्गत है,जिसका नुकसान प्रत्येक माह हो रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

1 hour ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago