रोटरी क्लब केरक्तदान शिविर मे दो चिकित्स्कों समेत 25 ने किया रक्तदान

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को क्लब के अध्यक्ष डॉ आर पी शुक्ल व सचिव आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम निर्देशक रोटेरियन प्रखर रंजन एवं रोटेरियन रोहित कुमार के दिशा निर्देश में 42 रक्त दाताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की कुशल टीम ने रक्त दाताओं की व्यापक जांच के पश्चात 25 रक्त दाताओं को रक्तदान हेतु अनुमति प्रदान की और स्वैच्छिक रक्तदान करवाया, प्रथम बार रक्तदान करने वाले 3 रक्तदाताओं मे दो युवतियां और एक युवक था। निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन संजीव अग्रवाल ने सपरिवार 11वीं बार रक्तदान किया। दो चिकित्सकों जिनमे अध्यक्ष डॉक्टर आर पी शुक्ला व नवीन सदस्य डॉक्टर मनोज जायसवाल ने भी रक्तदान किया,रोटेरियन महेश गोपाल गर्ग ने 52वीं बार रक्तदान किया।
सचिव रोटेरियन आलोक अग्रवाल ने समस्त आगंतुकों, रक्त दाताओं एवं सहयोगी मेडिकल कॉलेज टीम का आभार व्यक्त किया और सभी को यह विश्वास दिलाया कि रोटरी क्लब गोरखपुर समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी सहयोगी के रुप में तत्पर रहेगा,
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आनंद गनेड़ीवाल, बृजेश चंद्र दुबे निर्वाचित अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष नामित महावीर प्रसाद कंदोई , रोटेरियन रामपाल सिंह , रोटेरियन अशोक कुमार गुप्ता , रोटेरियन संचित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago