मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 216 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे

लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 24 जून को जनपद के पाँचों विधान सभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह में जनपद में कुल 216 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 23 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 87 जोड़े, सामान्य वर्ग का 01 जोड़ा, अनुसूचित जनजाति वर्ग का 01 जोड़ा एवं अनुसूचित जाति के 104 जोड़ों का विवाह जिला प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया। विधान सभावार सामूहिक विवाह में विधानसभा सदर में 49 जोड़ों, विधानसभा- नौतनवा में 20 जोड़ों, विधानसभा सिसवा में 50 जोड़ो ,विधानसभा फरेन्दा में 68 एवं विधानसभा पनियरा में 29 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
सदर विधानसभा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर महालक्ष्मी लॉन, चिउरहां रोड, महराजगंज में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सदर उपस्थित रहे। इनके साथ अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सदर एवं खण्ड विकास अधिकारी, घुघली भी मौजूद रहे और सभी लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। इनके साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच रेलवे में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

आनंद विहार–आरा ट्रेन में कथित धनउगाही का वीडियो वायरल, पुलिस व टीटी की भूमिका पर…

3 hours ago

समय की धड़कन: 22 दिसंबर की ऐतिहासिक गूंज

22 दिसंबर : इतिहास के पन्नों में दर्ज बदलाव, संघर्ष और सृजन की अमिट गाथा…

4 hours ago

जन्मे सितारे जिनकी प्रतिभा और त्याग ने इतिहास को अमर बनाया

22 दिसंबर के महान जन्मे हुए सितारे इतिहास के पन्नों में कुछ तिथियाँ ऐसी होती…

4 hours ago

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण पुण्यतिथियाँ

22 दिसंबर : जब तीन युगपुरुषों की स्मृतियाँ इतिहास में अमर हो गईं भारत का…

4 hours ago

आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा योग

पंचांग 22 दिसंबर 2025 | आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा…

4 hours ago

87वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हिंदी के युग प्रवर्तक और राष्ट्रभाषा हिंदी को नई दिशा…

4 hours ago