मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 212 जोड़ों का विवाह संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 212 जोड़ों का सामूहिक विवाह गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी और सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने नवदम्पत्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। प्रति जोड़े को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें 35 हजार रुपये लड़की के खाते में जमा किए जाते हैं। इसके अलावा, वर-वधू को विभिन्न उपहार भी दिए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। ताकि वे अपनी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक बोझ से मुक्त हो सकें। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

3 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

3 hours ago