Categories: Uncategorized

एक दिन की डीएम बनी 12वीं की टॉपर छात्रा अनामिका वर्मा

समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें

75 शिकायतों में 12 का मौके पर किया निस्तारण

लड़कियां अपने आप को कमजोर ना समझे, मेहनत से पढ़ाई कर रचे इतिहास। बतौर डीएम अनामिका वर्मा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम बनीं 12वीं की टॉपर छात्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शारदीय नवरात्र में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत तिलहर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनामिका को डीएम बनने का मौका मिला। इस दौरान अनामिका ने डीएम के कार्य और उनकी चुनौतियों को गहनता से जाना। सर्वहितेषी इंटर कॉलेज निगोही की 12वीं की टॉपर छात्रा अनामिका वर्मा शनिवार को डीएम बनीं। मिशन शक्ति के तहत उन्होंने तिलहर संपूर्ण समाधान दिवस में बतौर डीएम शिकायतों की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।डीएम धर्मेंद्रप्रतापसिंह सिंह ने कहा कि जो माता-पिता शुरू से बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं ऐसे बच्चे भविष्य में आगे जाकर गलत मार्ग पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प ले बेटा-बेटी में भेदभाव न कर सभी को अच्छे ढंग से पढ़ा कर एक समान सम्मान दे। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शिकायत निस्तारण करने के बाद यदि कोई भी पक्ष निस्तारण की अवहेलना करता है तो एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। विरासत की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि 06 माह से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 18, पुलिस 15, विकास 15, आपूर्ति 12, विद्युत 04, समाज कल्याण 05, नगर पालिका 03, चिकित्सा 03 कुल 75 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

34 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago