11 वीं की छात्रा ने पुल से लगाई नदी मे छलांग, तलाश जारी

बरहज/देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार के उग्रसेन सेतु से सोमवार की सुबह 11वीं की एक छात्रा ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। वह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव की निवासी थी। उसका कहीं पता नहीं लग सका है। जानकारी होने पर पुल पर आसपास के लोग जमा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पटना गांव निवासी पूर्णमासी की पुत्री निक्की (16) कपरवार के एक इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। लोगों के अनुसार निक्की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच उसने पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी।
उसे नदी में कूदते देख लोग शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी सूचना बड़हलगंज और बरहज के कपरवार पुलिस पिकेट पर दी।
जानकारी होने पर मौके पर सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव और दोनों थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
नदी में निक्की के छलांग लगाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। जबकि किसी अनहोनी को लेकर परिजन दहाड़े मारने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा का बैग और उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

12 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

12 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

13 hours ago