सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l यह सिर्फ वर्षों की गिनती नहीं है, बल्कि ये विकास, सामाजिक न्याय, राष्ट्र प्रथम की भावना और करोड़ों भारतीयों के जीवन में आए ऐतिहासिक बदलाव की मिसाल है।उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों भारत आर्थिक, सामरिक, कूटनीतिक और तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा है।यह बातें मंगलवार को तरकुलवा नगर पंचायत में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं।उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाएं, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों की आय और सम्मान, गांव से लेकर शहर तक बुनियादी विकास, भारतीय सेना को मजबूत करना, और सबसे अहम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मजबूती के साथ किया है। जहां तकनीकी उपकरणों और अनुसंधानों से किसानों की आय में उत्साहजनक वृद्धि हुई है वहीं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं का भविष्य संवारने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है ।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया । यही कारण रहा कि जब कोरोना के समय में विश्व में महंगाई जोर पकड़ रहा था और आर्थिक विकास की गति कम हो रही थी, इसके उलट भारत में आर्थिक वृद्धि तेज और महंगाई कम रही । यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, संकल्प और उनकी सोच के कारण संभव हुआ है । इस दौरान तरकुलवा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कृषि मंत्री ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । सभा में मुख्य रूप से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, भाजपा नेता संजय सिंह सैथवार,भाजपा नेता अम्बुज शाही, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पति तिवारी, राजू भारती, नवयुक्त मंडल कमेटी के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता जयराम राव सरल यादव बेबी सिंह मंडल महामंत्री, रामबहाल पटेल, धीरज मिश्रा, मंडल मंत्री सत्यम, अंकित राव, रणधीर सिंह, जितेंद्र गोंड, सुनीता वर्मा, ग्राम प्रधान ओमकार राव, राज प्रकाश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

6 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

6 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

11 hours ago