1लाख मछलियो को कुआनो नदी में छोड़ा गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व मत्स्य दिवस में अमहट घाट, पर सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा कुआनों नदी में 01 लाख मछलियो को छोड़ा गया। इस अवसर पर सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक दिवसीय प्रशिक्षण तथा दक्षता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में सांसद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए योजनाए संचालित की गयी है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, के अन्तर्गत ऋण प्रदान करके मत्स्य पालन हैचरी तथा मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इससे मछुआ समुदाय के लोगों का आर्थिक विकास होगा।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि, मछुआरों को मछली के बिक्री के लिए मोटरसाइकिल, टेम्पों भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे दूर तक जाकर मछली की बिक्री कर सकें। प्रभारी कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन अभिकरण संदीप वर्मा ने, योजनाओं के विषय मे जानकारी दिया। प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. वी.के. सिंह, वी.पी. सिंह एवं दिलीप कुमार ने मत्स्य पालन से संबंधित मत्स्य रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
इस अवसर पर प्रगतिशील मत्स्य पालको को प्रसस्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं थ्री ह्रवीलर वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश शुक्ल, अवर अभियन्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव, मत्स्य विभाग अधिकारी अवधेश कुमार, हनीफ अहमद, दिनेश प्रताप, नरेन्द्र सिंह, प्रभारी मत्स्य बीज केन्द्र पड़िया दिव्य चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मत्स्य पालको एंव अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पूरे राज्य में बढ़ाई जाएगी मोक्ष वाहनों की संख्या: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में हाल ही में झोले में शिशु का शव ले…

2 minutes ago

मुआवज़ा राजनीतिक फायदे के आधार पर तय कर रही है सरकार: बाबूलाल मरांडी

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी…

8 minutes ago

शादी और तलाक-पवित्र बंधन से कानूनी संघर्ष तक की यात्रा- फटाफट तलाक-राहत या जल्दबाजी?-

हजारों दंपति,वर्षों तक अदालतों के चक्कर काटते रहते हैं,रिश्तों की भावनात्मक पीड़ा कानूनी तारीखों, वकीलों…

53 minutes ago

23 दिसंबर को सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित…

1 hour ago

ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा की सौगात, आगरा की 104 पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण भारत में शिक्षा की पहुँच को सशक्त और समान बनाने…

1 hour ago

देवरिया के डॉ. निखिल गुप्ता को केजीएमयू दीक्षांत समारोह में एमडी मेडिसिन गोल्ड मेडल, जनपद का नाम रोशन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद देवरिया के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि जिले…

2 hours ago