होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई गांवों में छापेमारी कर लगभग 7 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध भट्टियों और उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

इन गांवों में हुई सघन छापेमारी

थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम भारी वैसी, निरनाम पश्चिमी और पिपरा तहसीलदार टोला खड़खड़हिंया में संयुक्त टीम ने दबिश दी। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में चलाया गया।

ड्रोन से हुई निगरानी

कार्रवाई को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। पूरे अभियान की हवाई निगरानी की गई, जिससे अवैध निर्माण स्थलों की सटीक पहचान हो सकी।

ये भी पढ़े – भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

संयुक्त टीम रही सक्रिय

अभियान में उपनिरीक्षक गोविन्द यादव, अमित मौर्या, राहुल प्रजापति, अरुण कुमार, जगदम्बा प्रसाद, मधुकर सिंह, मनीष कुमार राम सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

प्रशासन की चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

Karan Pandey

Recent Posts

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

1 hour ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

1 hour ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

2 hours ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

2 hours ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

10 hours ago