एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी
ज्ञापन कार्यालय पर चस्पा किया
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका गौरा बरहज द्वारा स्टेशन रोड बरहज के निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया में कथित शिथिलता और लापरवाही के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय समानता दल एवं सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी बरहज से वार्ता करने और ज्ञापन देने तहसील पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा एवं सीपीआई नेता विनोद सिंह कर रहे थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के फाटक और दीवार पर ज्ञापन चस्पा कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान संजयदीप कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहाँ कि,
पूर्व सूचना के बावजूद नहीं मिला समय
प्रतिनिधिमंडल पूर्व सूचना के आधार पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अधिकारियों ने वार्ता या ज्ञापन लेने का समय नहीं दिया।
स्टेशन रोड निविदा में शिथिलता का आरोप
नेताओं ने आरोप लगाया कि नगरपालिका गौरा बरहज द्वारा स्टेशन रोड के निर्माण की निविदा प्रक्रिया में अनावश्यक देरी और लापरवाही बरती जा रही है, जिससे नगर की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कार्यालय के फाटक पर चस्पा किया ज्ञापन
प्रशासनिक उदासीनता से नाराज प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य फाटक और दीवार पर चस्पा कर विरोध दर्ज कराया।
प्रशासनिक रवैये पर जताई नाराजगी
नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को समय न देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है और इससे जनता की समस्याओं का समाधान बाधित होता है।
जनआंदोलन की चेतावनी
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि स्टेशन रोड के निर्माण कार्य में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित नहीं की गई तो राष्ट्रीय समानता दल और सीपीआई व्यापक जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधिमण्डल में संजयदीप कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश, विनोद सिंह प्रदेश सचिव खेमयु उत्तर प्रदेश, अरविन्द कुशवाहा, जिलासचिव सीपीआई,विमलेश कुमार जिलाउपाध्यक्ष रासद, राजेंद्र पाल सीपीआई, रामदवन रासद, राजेंद्र कुशवाहा,रामानंद कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…